गरियाबंद-जिला

सर्व समाज तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जुनून, पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में गरियाबंद में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

झंडे का हुआ वितरण

फ़हारेगा हर घर तिरंगा

गरियाबंद…. गरियाबंद में नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई आगामी 13 से 15 अगस्त तक लोगों से अपने घरों और दुकानों में तिरंगा फहराने की अपील की वहीं लोगों को तिरंगे झंडे का वितरण भी किया तिरंगे का महत्व बताते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा ना सिर्फ देश भक्ति का प्रतीक है बल्कि हर भारतीय को आजादी के लिए संघर्ष करने वाले अमर शहीदों की याद भी दिलाता है।

देशभक्ति गीतों से ओतप्रोत होकर निकाली गई तिरंगा यात्रा गरियाबंद के गायत्री मंदिर से प्रारंभ हुई नगर के भूतेश्वर नाथ चौक पहुंची यहां से तिरंगा चौक होते प्रमुख बाजार मार्ग से सुभाष चौक पहुंची।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेंमन उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके सभापति एवं पार्षद आसिफ मेमन प्रतिभा पटेल तथा अन्य पार्षदों के साथ बलदेव सिंह हुंदल वंस गोपाल सिन्हा छगन यादव टिंकू ठाकुर के साथ नगर के प्रमुख व्यापारिक हरीश भाई ठक्कर मुकुंद कुटारे विनय दासवाणी एवं कई गणमान्य नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान लोगों का देश प्रेम देखते ही बन रहा था तिरंगा मिलते ही लोग उसे फहराने में लग जा रहे थे तिरंगा यात्रा में लगभग 300 लोग तिरंगा लेकर चल रहे थे वही तिरंगा वितरण के दौरान लोग आगे आकर तिरंगे के प्रति सम्मान जता रहे थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *