गरियाबंद-जिला

पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने बाजार पहुंच, आम जनों को भाजपा का सदस्यता दिलवाई

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

गरियाबंद…. पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने आज भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर नगर में आम नागरिकों के बीच पहुंचे। बस स्टैंड, सब्जी बाजार और व्यापारी लाइन में अनेक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसकी शुरवात उन्होनें नगर के सब्जी बाजार से की। यहां फूटकर विक्रेताओं को भाजपा के रीति नीति ओर विकासमुखी सोच से अवगत कराए हुए ऑनलाइन के माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान सब्जी दुकान, फल दुकान, चाय दुकान, चाट गुपचुप ठेले संचालक के साथ ही बाजार आए ग्रामीण और आम नागरिक भी भाजपा के सदस्य बने। मेमन ने सभी को भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जारी मिस काल नंबर 8800002024 में काल एवम ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

साथ ही भाजपा से जुड़ने के लिए उनका स्वागत करते हुए आभार जताया। फूटकर विक्रेताओं में भी भाजपा से जुडने मे जबरदस्त उत्साह दिखा। आज जब वे फुटकर विक्रेताओं के बीच सदस्य बनाने पहुंचा तो उन्होंने स्यम कहा हम तो ईन्तजार कर रहे थे भाजपा से जुड़ना का। व्यापारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने हम सब की चिंता है और हमारे विकास के लिए अनेकों योजनाएं लागू की है, पक्का मकान दिया, इलाज की व्यवस्था की, बच्चो का भविष्य सुरक्षित किया है। हम सब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। भाजपा ने देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों के साथ ही गांव गांव घर घर भाजपा कार्यकर्त्ता सदस्य बनाने के अभियान में जुट गए है। सदस्यता अभियान के तहत किसान, मजदूर, युवा, महिला, बुजुर्ग, फूटकर व्यापारी हर वर्ग को भाजपा जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज देश का हर वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ना चाहता है।

अध्यक्ष अब्दुल गफ्फू मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव गरीब किसान मजदूर महिला हर वर्ग का विकास किया है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसकी चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है। यही कारण है कि देशभर में लोग भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित और स्वता ही मिस कॉल कर भाजपा से जुड़ रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *