गरियाबंद। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने आज नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रिखीराम यादव और वार्ड पार्षदों के समर्थन में जनता से वोट मांगे। सांसद ने कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए काम करती है। नगर में भाजपा की सरकार बनी तो ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास की गति तीन गुना तेज होगी। इस दौरान उनके साथ अध्यक्ष प्रत्याशी रिखीराम यादव सहित अन्य पार्षद प्रत्याशी भी थे।
सांसद ने आगे कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी वादे पूरे किए हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को मिलने लगा है। आवासहीनों के लिए पक्के मकान बनने लगे हैं। भूमिहीन मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपये मिल रहे हैं। भाजपा जो कहती है, वह करके भी दिखाती है।सांसद ने कहा कि भाजपा ने एक गरीब परिवार से आए और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को नगर की सेवा के लिए चुना है। वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को हल कर सकते हैं। 24 घंटे जनसेवा में रहने के कारण उन्हें नगर के विकास की जरूरतों की अच्छी समझ है।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ पदाधिकारी बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन, मिलेश्वरी साहू, सुमीत पारख, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, प्रशांत मानिकपुरी, तरूण ठाकुर, सुरेन्द्र सोनटेके, आसिफ मेमन, बिंदु सिन्हा, वंश गोपाल सिन्हा, पुष्पा साहू, सूरज सिन्हा, खुबसुरती नेताम, विष्णु मरकाम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




