गरियाबंद-जिला

छत्तीसगढ़ आने से पहले ही आई.बी.सी. की ख्याति उन तक पहुंच गई थी-पासवान

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

आई. बी.सी.आने वाले वर्षों में नये स्वरूप और सरचना की बदौलत देश में अलग पहचान बनाएगा- साय

गरियाबन्द….मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय, भरोसेमंद न्यूज चैनल आई.बी.सी.24 अपने नये अवतार में दर्शकों से रूबरू होने जा रहा है। नवीन भवन पर आयोजित गरिमामयी समारोह में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आई.बी.सी. 24 मीडिया प्लेक्स का शुभारंभ करके न्यूज के नये युग का आगाज किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव , कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह में जुड़े और उन्होंने इस नई उपलब्धि पर बधाई दी। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के मंत्री राम विचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, टंक राम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज भी खास तौर पर मौजूद रहे। वहीं पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अमरजीत भगत, रमशिला साहू समेत कई विधायक, सांसद और जनप्रतिनिगणों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई । हर किसी ने आई.बी.सी.24 के वर्ल्ड क्लास टेक्नालॉजी पर आधारित ट्रांसमिशन सेटअप, भव्य स्टूडियो और न्यूजरूम की दिल खोलकर तारीफ की और इसे देश के अग्रणी मीडिया स्टूडियो के समरूप बताया।

अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ लोगों तक खबरों को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यमों को तेजी की बजाए सटीकता पर जोर देना चाहिए क्योंकि एक अप्रमाणिक खबर के काफी दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने मीडिया को जनता की आवाज बताते हुए कहा कि उसे शासन-प्रशासन से सवाल जरूर पूछना चाहिए क्योंकि इन सवालों की बदौलत ही सरकार को जनता के मूड का पता चलता है। चिराग पासवान ने आई.बी.सी.24 की लोकप्रियता और पहुंच की तारीफ करते हुए कहा कि उनके छत्तीसगढ़ आने से पहले आई.बी.सी.24 की ख्याति उन तक पहुंच गई थी।
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मीडिया पर सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है और उन्हें ये कहते हुए खुशी हो रही है कि आई.बी.सी.24ने अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। मुख्यमंत्री साय ने आई.बी.सी.24 की अब तक की यात्रा की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में अपने नये स्वरूप और विस्तार की बदौलत पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाएगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आई. बी.सी. 24के नये अवतार की खुले दिल से तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा शानदार स्टूडियो और सेटअप राष्ट्रीय स्तर के नामी न्यूज चैनल में भी दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर का आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होगा और वो कामयाबी की नई इबारत लिखेगा।
वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आई. बी.सी.24 की तारीफ करते हुए कहा कि ये न्यूज चैनल समाचार का दूसरा नाम बन चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों को जब टेलिविजन पर समाचार देखना होता है तो वे ये नहीं कहते कि न्यूज चैनल लगा दो बल्कि ये कहते हैं कि आई. बी.सी.24 लगा दो। उन्होंने ब्रांड की तारीफ करते हुए उससे आगे भी छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी आई. बी.सी.24 को एक असरकारक न्यूज चैनल बताते हुए कहा कि चैनल बदलाव करने की ताकत रखता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भी सकारात्मक पत्रकारिता की तारीफ करते हुए उसे विकास का अहम भागीदार बताया।इससे पहले आई बी.सी.24 के चेयरमैन सुरेश गोयल ने अपने स्वागत भाषण में आई. बी.सी.24 की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक जैसी जनसरोकारिता की पत्रकारिता करता आया है आगे भी वो इसी सोच के साथ अपनी यात्रा को जारी रखेगा। वहीं आई. बी.सी.24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने आई. बी. सी.24 मीडिया प्लेक्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ना केवल सेटेलाइट चैनल बल्कि वेबसाइट और यू ट्यूब चैनलों के जरिए भी आई. बी.सी.24 मीडिया ग्रुप की सर्वव्यापी पहुंच बन चुकी है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया हाउस होने के नाते सरकार की ओर से किए जा रहे अच्छे कामों को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगा लेकिन उसे कहीं कोई कमी दिखेगी तो वो सरकारों से सवाल पूछने से भी नहीं हिचकिचाएगा। आभार प्रदर्शन आई. बी.सी.24 के सीओओ विवेक पारख ने किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *