गरियाबंद-जिला

जिला भाजपा कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, ने डॉक्टर रमन सिंह के जन्मदिन पर भेंट कर, दी शुभकामनाएं

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

गरियाबंद… विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर जिला भ ज पा कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई, बोले, डॉ. साहब जैसे कर्मयोगी नेता ही भाजपा की असली पहचान, छत्तीसगढ़ को दी स्थिरता, सुशासन और विकास की नई दिशा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, छत्तीसगढ़ भाजपा के पहले मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आज गरियाबंद जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं भेट की।

इस अवसर पर अजय रोहरा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जनसेवा, सरलता और सौम्यता के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दी और गरीब, किसानों व आमजन के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए।ईश्वर से प्रार्थना है कि डॉ. रमन सिंह को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा प्रदान करें ताकि वे प्रदेश और देश की सेवा यूं ही करते रहें।

डॉ. सिंह के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आज सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगा दी है। गरियाबंद समेत पूरे प्रदेश में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण के प्रतीक नेता के रूप में डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया रहे है

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *