गरियाबंद-जिला

नए पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने संभाला पदभार

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

गरियाबंद…… छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी श्री वेदव्रत सिरमौर ने आज नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा 22 दिसंबर को जारी तबादला आदेश के अनुसार, श्री सिरमौर को गरियाबंद का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

पदभार संभालने के बाद श्री सिरमौर ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों से परिचय लिया और उनके वर्तमान कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी कार्यालयीन स्टाफ के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी शाखा प्रभारियों को निर्देश देते हुए नए एसपी ने कहा कि निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा समय सीमा में वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन और आवश्यक जानकारी भेजें। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनता की सुरक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही। 0 “LARGE” 1 “LARGE” 2 “LARGE”

उल्लेखनीय है कि यह नियुक्ति हालिया IPS तबादलों का हिस्सा है, जिसमें गरियाबंद के पूर्व एसपी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्री वेदव्रत सिरमौर की नियुक्ति से जिले में पुलिस प्रशासन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *