गरियाबन्द…. 50 किमी दूर अति दुर्गम, घने जंगल एवं पहाड़ से आच्छादित घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभि0) केरिपुबल रेंज रायपुर संजय कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर 65 बटालियन की नवीन एफ ओ बी ग्राम – छिन्दौला, पोस्ट- मैनपुर, जिला-गरियाबंद स्थित जी/ 65 कम्पनी परिसर में विजय कुमार सिंह कमाण्डेन्ट 65 बटालियन के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम तथा “चिकित्सा आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस मौके पर रविन्द्र सिंह, उप० कमा० पी० वैरवनाथन, उप कमा०, अनुभव गौड, चिकित्सा अधिकारी, जावेद अली सहायक कमा०, अनुज शर्मा ( ई०ई० पी0डब्लयु०डी०), डॉ० इसु लाल पटेल मेडिकल सुपरवाईजर मैनपुर, डॉ० गजेन्द्र धुर्वे (बी.एम.ओ. मोहन साहू मैनपुर एवं बटालियन के जवानों के साथ-साथ छिन्दौला, फरसरा, दबनई, खोला एवं लूथापारा के साथ-साथ आस पास के गाँवों के लगभग 415 ग्रामिण महिला एवं पुरुषों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, इस मौके पर ग्रामीणों को कम्बल, साड़ियां, मच्छरदानी, लूंगी, चप्पल, गमछा, अतिरिक्त खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की चिकित्सा जाँच की गई तथा निःशुल्क दवाईया अपलब्ध कराई गई। आगन्तुकों को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा भोजन करवाया गया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का नवीन कैम्प स्थापित होने से दुर्गम क्षेत्र तक बिजली एवं सड़क का निर्माण शुरु हो गया है । इस अवसर पर विजय कुमार सिंह, कमाण्डेंट 65 वीं वाहिनी ने नक्सलियों द्वारा की जा रही गतिविधियों के संबंध में अवगत कराते हुए आस-पास के ग्रामीणों को भयमुक्त जीवन यापन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं साथ ही उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त वाहिनी कमाण्डेंट ने अवगत कराया कि ऐसे कार्यक्रम जहां एक ओर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय जनता / ग्रामीणों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में सहायक है, सिविक एक्शन प्रोग्राम के आयोजन का मुख्य लक्ष्य स्थानीय जनता के साथ मिलकर क्षेत्र में हो रही नक्सली गतिविधियां समाप्त कर अमन और कानून की स्थिति बनाए रखना है।




