गरियाबंद-जिला

वन विभाग ने स्कूल में रखी निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

गरियाबंद…..गरियाबंद वन विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान” के तहत ऐंजल्स एंग्लो स्कूल, गरियाबंद में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

स्कूल के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया। विद्यार्थियों ने भी विशेष रुचि दिखाते हुए प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीएफओ मयंक पांडे के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा और सेवा भाव के प्रति बच्चों में जागरूकता पैदा करना था।

इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी गरियाबंद प्राजंलि मिश्रा उपस्थित रही एवं वन परिक्षेत्र के स्टॉफ सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों ने बच्चों को वनों के महत्व और प्रकृति संरक्षण के बारे में सरल व प्रेरणादायक बातें बताईं।  

पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जंगल, पेड़-पौधे, वन्यजीव और पर्यावरण से जुड़े सुंदर चित्र बनाए। निबंध लेखन में बच्चों ने “वनों का महत्व” तथा “सेवा संकल्प” जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। 

स्कूल के प्रधानाचार्य स्टीफर्ड बर्न एवं शिक्षकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं।  अंत में वन विभाग के अधिकारियों ने  विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *