गरियाबाद…. पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जे.आर. ठाकुर ने एक आदेश जारी करते हुए जिला के 49 आरक्षको को प्रधान आरक्षक के रूप में पदोन्नत किया है जिनकी ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2021 प्रकाशित की गई है।

उक्त योग्यता सूची में सम्मिलित आरक्षकों को नियमानुसार पी०पी० कोर्स कराया गया है। तद्नुसार पी०पी० कोर्स उत्तीर्ण कर चुके निम्नांकित आरक्षकों को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से रक्षित केन्द्र गरियाबंद में आमद दिनांक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
उपरोक्त पदोन्नत आरक्षकों की नविन नियुक्ति आदेश पृथक से जारी किया जाएगा।
पदोन्नत रक्षकों के प्रतिकूल टिप्पणी या बड़ी सजा की जानकारी होने पर यह आदेश निरस्त किया जा सकता है।
पदोन्नत रक्षकों को एस.ओ.पु 25/2021 आदेश 25/ 2021 निहित प्रावधानों के अनुरूप पदोन्नति के पश्चात इंडक्शन कोर्स मे सामिल होना अनिवार्य होगा।







