राज्यसभा सांसद सरोज पांडे सांसद चुन्नीलाल साहू विजय बघेल अरुण साव पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर रहे उपस्थित*
40 डिसमिल में बनेगा भा जा पा का भव्य जिला कार्यालय
गरियाबंद के प्रवेश द्वार पर होगा भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय
मोदी के आठ साल पूरे होने पर गरीब कल्याण जनसभा मे प्रदेश के भाजपा उच्च नेता शामिल

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के तत्वाधान में भाजपा कार्यालय भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भूमिपूजन कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे एवं दुर्ग संसद विजय बघेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद महासमुंद चुन्नीलाल साहू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, सांसद बिलासपुर अरुण साव, सांसद दुर्ग विजय बघेल, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुभाष राव, प्रदेश महाकोषाध्यक्ष भाजपा नंदन जैन, जिला प्रभारी भाजपा राकेश यादव, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री संदीप शर्मा पूर्व जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा पूर्व महामंत्री मुरलीधर सिन्हा रोहित साहू अनिल चंद्राकर जितेंद्र सोनकर पुनीत राम सिन्हा रेखा सोनकर विभा अवस्थी विशेष रुप से सामिल रहे।

तत्पश्चात केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आठ साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के अंतर्गत गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भाजपा के दिग्गज नेता कार्यक्रम में शिरकत हो रहे है।




