गरियाबंद 02 अगस्त 2022/ जिले के मैनपुर विकासखण्ड के मैनपुर के ग्राम पंचायत जाड़ापदर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विगत दिवस समाचार पत्र में प्रकाशित ‘‘बाहर से शौचलय चकाचक, अंदर से सीट व फ्लोरिंग गायब’’ के संबंध में जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है कि जिला पंचायत द्वारा स्वीकृत शौचालय निर्माण कार्य का प्लास्टर कार्य पूर्ण हो चुका है। नल कलेक्शन एवं शीट फिटिंग, टाईल्स फिटिंग का कार्य शेष है। कार्य मूल्यांकन नहीं हुआ है। पंचायत स्तर से जनपद कार्यालय को किसी भी प्रकार का पूर्णता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया है, न ही इस संबंध ग्रामवासियों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत की गई है। वर्तमान निर्माण कार्य प्रगति पर है। 10 प्रतिशत कार्य ही शेष है, उक्त कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा।
Related News
नए साल और मडाई की खुशियां बदली मातम में बारूला के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं गरियाबंद….. नए साल ओर मड़ाई की खुशियां बारूला के टार्जन दीवान नामक युवक के घर पर मातम में बदल गई जब खबर आई कि युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। साल के पहले दिन ही गरियाबंद में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई […]
पुलिस के प्रयास से खिले लोगो के चेहरे, गुम 50 मोबाइल किए गए सुपूर्द
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं गरियाबंद ….. गरियाबंद जिला पुलिस ने बड़ी संख्या में गूम हुए मोबाइल जब्त कर उनके मालिकों को सुपुर्द किए हैं अपने मोबाइल वापस पाकर कई गरीबों के चेहरे खिल गए। कुल 51 मोबाइल को पुलिस की आई टी टीम के विशेष प्रयास से ट्रैक कर पता लगाते हुए […]
जोताई करते पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबा चालक
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं ब्रेकिंग न्यूज़ गरियाबंद…. जोताई करते पलटा ट्रैक्टर ट्रैक्टर चालक नीचे दबा निकालने चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान दबा युवक 11 वी का छात्र खेत में फंसा ट्रैक्टर को निकालने का कर रहा था प्रयास मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल धवलपुर की घटना। Post Views: 865



