गरियाबंद 02 अगस्त 2022/ जिले के मैनपुर विकासखण्ड के मैनपुर के ग्राम पंचायत जाड़ापदर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विगत दिवस समाचार पत्र में प्रकाशित ‘‘बाहर से शौचलय चकाचक, अंदर से सीट व फ्लोरिंग गायब’’ के संबंध में जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है कि जिला पंचायत द्वारा स्वीकृत शौचालय निर्माण कार्य का प्लास्टर कार्य पूर्ण हो चुका है। नल कलेक्शन एवं शीट फिटिंग, टाईल्स फिटिंग का कार्य शेष है। कार्य मूल्यांकन नहीं हुआ है। पंचायत स्तर से जनपद कार्यालय को किसी भी प्रकार का पूर्णता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया है, न ही इस संबंध ग्रामवासियों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत की गई है। वर्तमान निर्माण कार्य प्रगति पर है। 10 प्रतिशत कार्य ही शेष है, उक्त कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा।
Related News
नवा छत्तीसगढ़ गढे बर, भाई भूपेश बघेल जुटे है …महन्त
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं तहूँ होबे राख, महू होहूँ राख, राखबे तो राख …महन्त गरियाबंद….. राजिम माघी पुन्नी मेला के संत समागम समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत पहुंचे। डॉ महंत ने भगवान श्री राजीवलोचन, भगवान कुलेश्वर महादेव व महानदी की पूजा आरती कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा […]
30 बोतल शराब के साथ पकड़ाया शराब कोचीया
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही गरियाबंद……गरियाबंद सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छोड़ दिया है शराब को अवैध तरीके से लोगों को उपलब्ध कराने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने 30 पावा अंग्रेजी तथा प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है युवक बाइक से शराब की […]
आरक्षण के बाद जिला के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदले नजर आएंगे
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं 50% महिलाओं के लिए आरक्षण होने के चलते महिलाओं की संख्या इस बार पंचायत में अधिक नजर आएगी भावी प्रत्याशी अपने आकाओ को मनाने के लिए रायपुर रवाना हुए गरियाबंद…..गरियाबंद में आज जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, […]



