गरियाबंद-जिला

भाजपा नेता गफ़्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी दीपावली की बधाई

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

कहा साय सरकार दे रही है किसानों को मजबूती और महिलाओं को सम्मान

गरियाबंद…. दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर भाजपा के नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ़्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुभकामनाएं दीं साथ ही उनके संवेदनशील नेतृत्व की सराहना की। मेमन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल हैं। वे छत्तीसगढ़ की जनता के बीच जननेता के रूप में गहरी पहचान रखते हैं, जिनका उद्देश्य हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

मेमन ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। किसानों के हित में राज्य सरकार लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है, जिससे खेती-किसानी को मजबूती मिल रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो रही है। वहीं महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों माताओं और बहनों को हर महीने आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गांव-गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं की आवाज़ को बखूबी समझते हैं और जनहित में फैसले लेने से कभी पीछे नहीं हटते।

दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गफ़्फू मेमन ने कहा कि यह त्योहार प्रकाश, समृद्धि और सौहार्द का प्रतीक है प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल और समृद्ध है।

गफ्फू मेमन ने गरियाबंद जिले के सभी नागरिकों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व प्रेम, एकता और का संदेश लेकर आए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *