गरियाबंद-जिला

तपती गर्मी में राहत: बरुका में वन विभाग ने शुरू किया पियाऊ घर

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

रायपुर-गरियाबंद मार्ग पर ठंडे पानी की सुविधा, राहगीरों को मिली बड़ी राहत

गरियाबंद……भीषण गर्मी को देखते हुए गरियाबंद वन मंडल ने एक सराहनीय पहल करते हुए बारूका वन क्षेत्र में नाका के समीप पियाऊ घर की शुरुआत की है। रायपुर-गरियाबंद मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बरुका में वन विभाग द्वारा खोले गए इस पियाऊ घर से राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिल रही है।
तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था राहतभरी साबित हो रही है। यहां से गुजरने वाले यात्री रुककर ठंडा पानी पी रहे हैं, जिससे उन्हें गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिल रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो रही है।
वन परिसर बरुका, परिक्षेत्र गरियाबंद वन मंडल की ओर से संचालित इस पियाऊ घर को जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ किया गया है। इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने भी सराहना की है और वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की सुविधाएं गर्मी के मौसम में बेहद जरूरी होती हैं, जिससे आमजन को राहत मिलती है। वन विभाग की यह पहल न केवल मानवीय संवेदनाओं को दर्शाती है, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी प्रदर्शित करती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *