गरियाबंद-जिला

गरियाबंद में ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से जायजा: एसपी वेद व्रत सिरमौर सड़क पर उतरे, 

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

नाबालिग बाइकर्स के कटे चलान 

चलन से बचने एसपी ने दिया रोचक ऑफर या तुरंत बनवाइए लर्निंग लाइसेंस या भरिए चालान

गरियाबंद। जिले में ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाने और युवाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर खुद सड़कों पर उतर आए। जिला आरटीओ अधिकारी सुश्री योगेश्वरी वर्मा तथा एडिशनल एसपी करण कुमार उईके भी उनके साथ मौजूद रहे।

दोनों अधिकारियों ने तिरंगा चौक पर पहुंचकर नाबालिग बाइक चालकों पर चल रही चालानी कार्यवाही का निरीक्षण किया। बिना लाइसेंस और हेलमेट के बाइक चलाते युवाओं को देखते ही एसपी साहब ने उन्हें तुरंत समझाया और चालान से बचने का आसान रास्ता भी बता दिया।

“चलन भरने की बजाय लर्निंग लाइसेंस बनवा लो”— एसपी और आरटीओ अधिकारी की इस सलाह पर युवाओं ने तुरंत अमल किया। 10 युवाओं ने उसी दौरान तिरंगा चौक के बगल में स्थित परिवहन सुविधा केंद्र में लर्निंग लाइसेंस बनवा लिया। वहीं, नियमों की अनदेखी करने वाले 9 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई।

खास बात यह रही कि एक पुलिस और वकील परिवार के नाबालिग बच्चों का भी चालान वसूला गया। इस निष्पक्ष और सख्त रवैये की शहरवासी सराहना कर रहे हैं।

यह कार्यवाही न सिर्फ ट्रैफिक नियमों को लागू करने का उदाहरण बनी, बल्कि युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी से वाहन चलाने की सीख भी दी। इस कार्रवाई नहीं साफ कर दिया है कि “नियम तोड़ने से पहले सोचिए, क्योंकि अब सड़क पर खुद अफसर नजर आ रहे हैं।”

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *