गरियाबंद....डिपाॅर्टमेन्ट ऑफ नर्सिग आई. टी. एस. महाविद्यालय के तरफ से जिला मेंअस्पताल गरियाबंद में विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 (01 अगस्त से 07 अगस्त तक) मनाया गया इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. यशवंत चौहान (सिविल सर्जन) एवं डाॅ. शंकर पटेल (अस्पताल प्रबंधक) जी ने की। जिसमें डिपाॅर्टमेन्ट ऑफ नर्सिग के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ - नाटक एवं महाविद्यालय मे पैनल चर्चा, वाद - विवाद का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे विद्यार्थियो द्वारा बढ़ - चढकर हिस्सा लिया गया जिसका मुख्य विषय जीवन की सतत शुरूआत के लिए स्तनपान जो कारगर है उसे मजबूत बनाएं। जैसे की जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करना और शुरूआती छह महीने तक केवल मां का दूध देना। जिसमें मां और नवजात शिशु दोनो के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान कैसे रखा जाता है। नुक्कड़ - नाटक के माध्यम से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों तथा समस्त प्राध्यापाकों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं गरियाबंद…. कृषि विभाग ने मैनपुर और देवभोग में उर्वरक की कालाबाजारी रोकने छापेमारी की। 5 दुकानों पर मूल्य सूची न दिखाने, अभिलेख न रखने और बिना पीओएस के बिक्री जैसे उल्लंघन पाए गए। इन पर विक्रय प्रतिबंध और नोटिस जारी हुआ। जिले में 17,500 क्विंटल धान बीज और […]
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं गरियाबंद….. गरियाबंद में हाईवे पेट्रोलिंग वाहन ने एक बड़ी घटना होने से पहले ही रोक दी हाईवे पेट्रोलिंग वाहन में तैनात जवानों की सूझबूझ और तत्परता के चलते एक वाहन में आग लगने के बावजूद उसे बड़ा नुकसान होने के पहले बुझा दिया गया दरअसल हरदी गांव के […]
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं गरियाबंद… सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार (गफ्फू) मेमन को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की कंसल्टेटिव कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। मंत्रालय द्वारा जारी […]