गरियाबंद-जिला

भाजपा नेता गफ्फू मेमन ने CM विष्णुदेव साय से मिलकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

गरियाबन्द।.. दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा नेता गफ्फू मेमन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान गफ्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और खुशियों का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार करता है।

इस अवसर पर गफ्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का प्रदेश के विकास को लेकर स्पष्ट विजन है। किसानों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी प्रयासों के माध्यम से हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दीपावली के त्योहार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को सौगातें और खुशियां देने की पहल सराहनीय है। किसानों से लेकर युवाओं और आम नागरिकों तक, हर वर्ग की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।गफ्फू मेमन ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *