गरियाबंद-जिला

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 50 शिक्षकों को दिया गया पॉक्सो एक्ट का प्रशिक्षण

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

स्कूली बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने न्यायिक अधिकारियों ने शिक्षकों को बताए सुरक्षा के उपाय

गरियाबंद…..राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 के संबंध मे अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान सुरक्षित बचपन अभियान* के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन हेतु आज न्यू सर्किट हाउस गरियाबंद के सभा कक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई

जिसमें लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012, अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान सुरक्षित बचपन अभियान* के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण मोडयूल में दिए गए निर्देशानुसार गरियाबंद जिले के 25 स्कूलों के 50 शिक्षकों को उक्त अधिनियम के संबंध में विधिक जानकारी दी गई जिससे उक्त शिक्षकों के माध्यम से स्कूली बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 एवं अन्य विधिक संबंधी जानकारी स्कूलों में दी जा सके , इसके अतिरिक्त सेफ्टी रूल्स ” SAY NO ” MOVE AWAY ,” TELL SOMEONE ” चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एवं अन्य हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षु के रूप में माननीय बी आर साहू जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गरियाबंद व अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबंद, कुमारी सीमा कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद, सुश्री लीतेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, अनिल द्विवेदी महिला एवं बाल विकास अधिकारी, होमेश्वर सिंह यदु, पैनल अधिवक्ता, हेमराज दाऊ पैनल अधिवक्ता, नंदकुमार नायक सपोर्ट पर्सन सीडब्ल्यूसी गरियाबंद, द्वारा

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *