गरियाबंद-जिला

गफ्फू मेमन बने एफ.सी.आई कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य, सांसद बृजमोहन की अनुशंसा पर भारत सरकारखाद्य मंत्रालय ने जारी किया आदेश

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

गरियाबंद… सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार (गफ्फू) मेमन को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की कंसल्टेटिव कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है।

मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उनका कार्यकाल दो वर्ष अथवा आगामी आदेश तक रहेगा।

एफसीआई की कंसल्टेटिव कमेटी में सदस्य के रूप में गफ्फू मेमन खाद्यान्न भंडारण, परिवहन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देंगे। यह समिति समय-समय पर खाद्य सुरक्षा, राशन वितरण व्यवस्था, गोदाम संचालन और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं की समीक्षा कर केंद्र सरकार तथा एफसीआई को फीडबैक देती है।

समिति के सदस्य जमीनी स्तर की समस्याओं और स्थानीय सुझावों को विभाग तक पहुंचाने का काम भी करते हैं, ताकि सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

अपनी नियुक्ति के बाद गफ्फू मेमन ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एफसीआई कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य के रूप में वे पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। खाद्यान्न वितरण, भंडारण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाते हुए आम उपभोक्ताओं की समस्याओं और सुझावों को विभाग तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस नियुक्ति पर राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू, कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, आईटी सेल संभाग प्रभारी सागर मयाणी, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुरलीधर सिन्हा, पूर्व नपा अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, अनूप भोसले, पुष्पा साहू, विष्णु मरकाम, मधु देवांगन, प्रह्लाद ठाकुर, खेम सिंह बघेल, प्रकाश सोनी, प्रतीक सिंह, प्रियंका सोनी, सहित राइस मिल एसोसिएशन दिनेश सांकला, विकास साहू, वैभव अग्रवाल, संदीप धामेजनी, रिजवान मेंमन, आबिद मेमन, रमीज राजा, पंकज सिन्हा, आमीन मेमन, अफरोज मेमन, राकेश शर्मा, फैजान मेमन, कादिर मेमन, आसिफ मेमन, विजय शादवानी, नवीन लालवानी ने बधाई दी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *