गरियाबंद-जिला

पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल की गिनाई उपलब्धियां

0Shares
खबरें सुन्नें के लिए बटन को दबाऐं

गरियाबंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों को दर्शाते हुए कार्यक्रम का आयोजन 18 जून गुरुवार को ग्राम अतरमरा बाजार चौक में महिला मोर्चा गरियाबंद मंडल की अध्यक्ष श्रीमति दुलारी साहू के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति लालिमा पारस ठाकुर ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के प्रमुख विकास कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित योजनाओं पर विशेष प्रकाश डाला।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति बिंदु सिन्हा ने महिलाओं से जुड़ी प्रमुख योजनाओं — महतारी वंदन, उज्ज्वला गैस, शौचालय निर्माण और नारी वंदन — की जानकारी दी। महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष स्निग्धा शर्मा ने भी उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में पौष्टिक पोषण आहार की प्रदर्शनी लगाई गई और महतारी वंदन थीम पर रंगोली सजाई गई। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला अतरमरा में पौधारोपण किया गया। गांव की प्रबुद्ध महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति बिंदु सिन्हा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनसमुदाय की भारी उत्सुकता और उपस्थिति देखी गई।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा गरियाबंद मंडल महामंत्री श्रीमति मंजरी गुप्ता ने किया। आभार व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष श्रीमति दुलारी साहू ने सभी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री पेमीन साहू, उपाध्यक्ष किरणलता साहू, टेमेश्वरी साहू, मंत्री पीलेश्वरी साहू, भावना शर्मा, भुनेश्वरी सिन्हा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष गरियाबंद सहित अन्य पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर ग्राम की जनप्रतिनिधि एवं सरपंच श्रीमती केजा सोम, उपसरपंच एस. कुमार, पटीला टीकम सिन्हा, सरकड़ा सरपंच कीर्तिलता दिवान, बूथ अध्यक्ष रामकुमार यादव, भाजपा कार्यकर्ता जगत सिन्हा, हेमलता साहू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *